Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर ने बताया, उड़ता पंजाब के टॉमी से कितना अलग है कबीर सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shahid Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक शराबी डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। शाहिद फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी ड्रग एडिक्ट रॉकस्टार का केरेक्टर प्ले कर चुके हैं।


कुछ लोगों का मानना है कि शाहिद का किरदार फिल्म में उड़ता पंजाब के टॉमी सिंह जैसा ही है। इस पर शाहिद ने हाल ही में दोनों किरदारों के बारे में बात की। शाहिद ने कहा कि टॉमी सिंह से कबीर सिंह की तुलना नहीं की जा सकती है।
 
webdunia
शाहिद ने कहा कि दोनों कैरक्टर अलग हैं। कबीर सिंह जो भी कर रहा है वह खुद के बारे में सोचकर कर रहा है जबकि दूसरी तरफ टॉमी एक खाली आदमी है और जो आत्ममुग्ध है। टॉमी हमेशा अपने बारे में सोचता है जब तक कि उसे अहसास नहीं होता कि उसे किसी दूसरे इंसान के लिए भी कुछ करना है।

शाहिद ने कहा, कबीर सिंह इसका उल्टा है। वो एक लड़की से इतना प्यार करता है कि वो इसके चलते अपने आपको ही नुकसान पहुंचाने लगता है। शाहिद ने ये भी माना कि फिल्म का ट्रेलर थोड़ा डार्क है लेकिन वे ये भी कहते हैं कि ये एक खुशनुमा फिल्म है।
 
कबीर सिंह तेलुगू सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इस फिल्म को संदीप वंगा ही निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने ऑरिजनल फिल्म का भी डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में शाहिद, कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। कबीर सिंह 21 जून को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैं शादीशुदा हूं, बीवी भी साथ है : यह है मस्त मजेदार जोक