शाहरुख खान ने हाल ही में अपने छोटे बेटे अबराम की फोटो ट्वीटर पर पोस्ट की है जिसमें अबराम हाथ में झाड़ू लिए नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने लिखा है वे अपने बेटे को क्लीन इंडिया... ग्रीन इंडिया पाठ पढ़ा रहे हैं। फोटो के नीचे 'स्वच्छ भारत अभियान' कैप्शन भी है। शाहरुख भले ही 'स्वच्छ भारत अभियान' का हिस्सा न बने हो, बेटा तो बन गया है।