Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख-आलिया की फिल्म के नाम का हुआ खुलासा

Advertiesment
शाहरुख खान
'इंग्लिश-विंग्लिश' जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाली गौरी शिंदे अब शाहरुख खान और आलिया भट्ट को लेकर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। 
 
शाहरुख और आलिया की उम्र में लंबा फासला है और इस जोड़ी को लेकर लोगों में उत्सुकता है। पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में शाहरुख दोस्ताना रोल में दिखेंगे, लेकिन शाहरुख का लंबा रोल है। वे इसमें टिपिकल अंदाज में रोमांस करते नजर नहीं आएंगे बल्कि उनका रोल बहुत ही अलग किस्म का होगा। शाहरुख के फैंस उन्हें इस अंदाज में देख दंग रह जाएंगे। 
 
इस फिल्म का नाम फिलहाल घोषित नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फिल्म को 'वॉक एंड टॉक' कहा जाएगा। 
 
फिलहाल शाहरुख 'रईस' का शेड्यूल पूरा कर रहे हैं। ये खत्म होते ही वे गोआ में आलिया के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi