Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2023 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बजा शाहरुख खान का डंका, सुपरस्टार की तीन फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाई हैं

हमें फॉलो करें 2023 में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बजा शाहरुख खान का डंका, सुपरस्टार की तीन फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 6 जनवरी 2024 (16:17 IST)
  • साल 2023 में शाहरुख की तीन फिल्में हुई रिलीज
  • वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर किया 117 मिलियन डॉलर का कलेक्शन
  • सभी तीन फिल्में अब भी सिनेमाघरों में एक साथ चल रही हैं
Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाई हैं। उनकी फिल्म 'पठान' ने बीते साल 1,050.30 करोड़ की कमाई की, तो 'जवान' ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ का कलेक्शन जुटाया, और अब 'डंकी' ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 
 
इस तरह से एक ही साल में एसआरके का ब्लॉकबस्टर देने का सिलसिला जारी रहा। इन तीनों फिल्मों ने मिलकर 2023 में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 117 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जिसे चीन को छोड़कर ट्रेडिशनल इंटरनेशनल मार्केट्स में किसी भी दूसरे इंडियन सुपरस्टार ने एक साल में हासिल नहीं किया है।
 
webdunia
2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' की रिलीज के साथ शाहरुख खान का दबदबा दिखाता है कि क्यों उन्हें अल्टिमेट ग्लोबल सुपरस्टार के रूप में सम्मानित किया जाता है। उनकी सफलता ने हमेशा कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं, न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बड़े पैमाने पर उद्योग के लिए नए स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं।
यही नहीं, शाहरुख की सभी तीन फिल्में अब भी सिनेमाघरों में एक साथ चल रही हैं, जिससे उनका बड़ा स्टारडम दिखाई देता है और उनके फैन्स इसे लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं। शाहरुख ने 2023 की साल की जोरदार शुरुआत की थी और 'पठान' के साथ स्पाई यूनिवर्स में धूम मचा दी, जबकि 'जवान' के साथ एक्शन और रोमांच को उन्होंने फिर से परिभाषित किया। 
 
webdunia
इसके बाद डंकी आई और एक बेहद दिल छू लेने वाली कहानी पर्दे पर लाई। एक गैर-एक्शन फिल्म होने के बावजूद, डंकी ने महत्वपूर्ण लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। यह फिल्म राजकुमार हिरानी के भावनात्मक रूप से समृद्ध सिनेमा के लिए एक परफेक्ट मिसाल है।
 
इस फिल्म ने इतिहास रच दिया क्योंकि डंकी को क्रिसमस की शाम यूरोप के सबसे बड़े सिनेमाघर ले ग्रैंड रेक्स में शोकेस किया गया, जिससे यह वहां दिखाई जाने वाली पहली बॉलीवुड हिंदी फिल्म बन गई। इसके अलावा, फिल्म का जोशीला और प्यारा गाना लूट पुट गया पेरिस में एफिल टॉवर और आर्क डी ट्रायम्फ जैसे आइकोनिक जगहों के सामने प्रदर्शित किया गया था। डंकी ने वास्तव में दुनिया भर के प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब लैटिन अमेरिका में धमाल मचाएंगी प्रभास की 'सलार', इस दिन स्पेनिश भाषा में होगी रिलीज