Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने वसूली इतनी मोटी रकम, बने बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर!

हमें फॉलो करें फिल्म 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने वसूली इतनी मोटी रकम, बने बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर!
, गुरुवार, 25 मार्च 2021 (12:15 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आती रहती हैं। 
 
ताजा खबरों की माने तो शाहरुख ने इस फिल्म के लिए मेकर्स से बड़ी रकम वसूली हैं। बताया जा रहा है कि वह 'पठान' के लिए करीब 100 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार शाहरुख इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले अभिनेता बन गए हैं। शाहरुख ने अक्षय कुमार, सलमान खान और अन्य कलाकारों को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 
इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि यदि फिल्म 100 करोड़ की भी कमाई करती है तो शाहरुख इसमें से 45 करोड़ लेंगे। शाहरुख की फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 
 
यह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म में शाहरुख का लुक काफी चर्चा में है। इस फिल्म में सलमान खान भी एक खास भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को हॉलीवुड स्तर का एक्शन देखने को मिलेगा। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद लगातार फिल्म के शानदार एक्शन के लिए मेहनत कर रहे हैं।
 
कुछ दिनों पहले शाहरुख का दुबई में पठान की शूटिंग का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह एक कार के ऊपर खड़े नजर आ रहे थे। बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लाइमैक्स सीन शूट किया जा रहा है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन टेनिस खिलाड़ी पर फिल्म बनाना चाहते हैं विशाल भारद्वाज