Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओलंपिक में हार के बाद शाहरुख खान ने बढ़ाया महिला हॉकी टीम का हौसला

हमें फॉलो करें ओलंपिक में हार के बाद शाहरुख खान ने बढ़ाया महिला हॉकी टीम का हौसला
, शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (11:13 IST)
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रेट ब्रिटेन से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइट कर रही थी। लेकिन इस हार के बाद भी महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हर कोई तारीफ कर रहा है। 

 
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी हॉकी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। शाहरुख ने ट्वीट किया, दिल टूट गया!!! लेकिन आप सभी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला। आप सभी ने पूरे भारत को प्रेरित किया, ये अपने आप में बड़ी जीत है। 
 
शाहरुख खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर कमेंट करके हर कोई भारतीय महिला हॉकी टीम की तारीफ कर रहा है। 
 
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन का रोल निभाने वाले हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच, भेजा समन