Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में सुहाना खान का बोल्ड अंदाज

Advertiesment
हमें फॉलो करें व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में सुहाना खान का बोल्ड अंदाज

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 22 मार्च 2023 (14:18 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना ने भले ही अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फोलोइंग है।

 
हाल ही में सुहाना खान ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में सुहाना व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। 
 
webdunia
सुहाना की ड्रेस का नीचे का हिस्सा ट्रांसपेरेंट है। सुहाना ने मेसी हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। सुहाना का यह बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
webdunia
सुहाना की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सुहाना की बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ब्यूटी'। इसके अलावा फैंस हॉट और ब्यूटीफुल लिखकर सुहाना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म से उनके साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा भी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीवी सीरियल 'इमली' में हुई जोहेब सिद्दीकी की एंट्री, इमली और अथर्व के जीवन में आएगा नया ड्रामा