Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख की लाड़ली सुहाना खान ने जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख की लाड़ली सुहाना खान ने जन्मदिन पर शेयर किया खास वीडियो, अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करती आईं नजर
, शनिवार, 23 मई 2020 (15:00 IST)
शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान 22 मई को 20 साल की हो गई है। सुहाना को इस मौके पर उनके तमाम दोस्तों और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। सुहाना के फैंस जन्मदिन पर उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे और सुहाना ने आखिरकार उनकी ये इच्छा पूरी भी कर दी।

 
अपने जन्मदिन के खास मौके पर सुहाना ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपना स्लो मोशन वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सुहाना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
 
सुहाना ने इस वीडियो में एक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है। हवा में लहराते हुए उनके बाल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। ये वीडियो उनके घर मन्नत की छत का है जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं 20 साल की हो गई, हेहे।'
 
सुहाना का यह वीडियो उनके फैन पेज पर भी शेयर किया गया है जो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि सुहाना खान ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई बिजनेस करने आए थे अरुण गोविल, बोले- भगवान राम को शायद कुछ और ही मंजूर था