Publish Date: Thu, 21 May 2015 (14:33 IST)
Updated Date: Thu, 21 May 2015 (14:36 IST)
शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' की रिलीज डेट फिलहाल तय तो नहीं हुई है, लेकिन प्रमोशन जल्दी ही शुरू होने वाला है। चूंकि फिल्म का नाम ही 'फैन' है, इसलिए पूरे देश से शाहरुख खान सबसे बड़ा फैन तलाश किया जाएगा। विशेष कैम्पेन के तहत ये होगा। विजेता को किंग खान से मुलाकात का मौका मिलेगा। साथ ही अन्य फैंस के लिए कई सरप्राइज भी होंगे।