बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने प्रशंसकों को देखते हैं तो अहंकारी बन जाते हैं। शाहरुख खान ने हाल ही में मनीष शर्मा के निर्देशन में फैन की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में शाहरुख ने गौरव नामक एक प्रशंसक की भूमिका निभाई है। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, “ईमानदारी के साथ कहूं तो जब भी मैं फैन देखता हूं, मैं अहंकारी बन जाता हूं। मुझे फिर से ढूंढ़ने के लिए मनीष और टीम का शुक्रिया।”
यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 अप्रैल, 2016 को प्रदर्शित होगी। शाहरूख इन दिनों दिलवाले और रईस में भी काम कर रहे हैं।(वार्ता)