Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान की 'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' हुआ‍ रिलीज, झूमने पर कर देगा मजबूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान की 'पठान' का नया गाना 'झूमे जो पठान' हुआ‍ रिलीज, झूमने पर कर देगा मजबूर

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (12:07 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का नाम 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ था। इस गाने को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। गाने में दीपिका पादुकोण के भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं और फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

 
वहीं अब इस विवाद के बीच मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज कर दिया था। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। गाने में एकबार फिर दीपिका का ग्लैमरस अवतार देखने को ‍मिल रहा है। 
 
'झूमे जो पठान' गाने को अरिजीत सिंह के साथ सुकृति कक्कड़ और विशाल-शेखर ने गाया है। गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। लिरिक्स कुमार के हैं। इस गाने को बॉस्को-कैसर ने कोरियोग्राफ किया है। 
 
'पठान' का यह डांस नंबर आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। लंबे बाल और किलर स्वैग के साथ गाने में किंग खान धमाकेदार अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। 'झूमे जो पठान' गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है।
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिवलिंग कपड़े पहनने की वजह से उर्फी जावेद को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई