Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, दीपिका पादुकोण का बोल्ड अंदाज उड़ा देगा होश

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, दीपिका पादुकोण का बोल्ड अंदाज उड़ा देगा होश

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (12:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते काफी समय से फैंस इस फिल्म के गाने रिलीज करने की मांग कर रहे थे। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज कर दिया है। 

 
'बेशरम रंग' गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दीपिका का बोल्ड अंदाज आपके होश उड़ा देगा। गाने में दीपिका पादुकोण समंदर किनारे मोनोकनी पहने दिलकश अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। 
 
'बेशरम रंग' गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल-शेखर की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है। विशाल-शेखर ने ही गाने को तैयार भी किया है। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। 
 
फिल्म 'पठान का पहला गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। गाने में शाहरुख खान का डैशिंग लुक और दीपिका पादुकोण के किलर डांसिंग मूव्स की जमकर तारीफ हो रही है। 
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में दिखेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी एक एजेंट के किरदार में नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पठान' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी का आर्शीवाद लेने पहुंचे शाहरुख खान