हनी सिंह इन दिनों गायब से हैं और उनको लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि वे अपना आत्मविश्वास खो बैठे हैं और उनका रिहैब सेंटर में उपचार भी हुआ। कुछ पारिवारिक झगड़ों की बात कर रहे हैं। ये भी चर्चा है कि शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ जमा दिया था जिससे हनी सिंह के आत्मविश्वास और आत्म सम्मान को करारी चोट पहुंची है।
शाहरुख खान ने जब इस तरह की खबरें पढ़ी और सुनी तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पिछले कई दिनों से हनी सिंह से मिले ही नहीं है। थप्पड़ मारने वाली बात भी गलत है। जल्दी ही हनी सिंह से शाहरुख हाचलाल पूछने वाले हैं।