Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अबराम खान ने किया ऐसा काम कि खुशी से फूले नहीं समा रहे शाहरुख खान

हमें फॉलो करें अबराम खान ने किया ऐसा काम कि खुशी से फूले नहीं समा रहे शाहरुख खान
, शनिवार, 18 जनवरी 2020 (16:41 IST)
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे अबराम खान सुर्खियों में आ गए हैं। 6 साल के अबराम ने पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान को प्राउड मोमेंट दिया है और इस बात पर शाहरुख खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

अबराम खान ने अपने स्कूल की रेस में दो मेडल जीते हैं। अबराम की जीत से पापा शाहरुख खान बहुत खुश और गर्वित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अबराम संग फोटो के कोलाज को शेयर करते हुए लिखा, 'रेस में एक दिन... मेरा छोटा सा गोल्ड मेडल अपने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ आज रेस जीत गया।' 
 
शाहरुख के साथ-साथ उनकी पत्नी गौरी ने भी अबराम और शाहरुख की फोटो शेयर की हैं। तस्वीर में शाहरुख और अबराम स्माइल कर रहे हैं और जीत का सर्टिफिकेट लिए हुए हैं। 
 
शाहरुख खान सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपने इवेंट्स की जानकारी फैंस तक पहुंचते रहते हैं। शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्याम मदीराजू की 'हरामी : द बास्टर्ड' में नजर आएंगे इमरान हाशमी!