Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरूख ने नहीं दिखाया अपने बच्चों को ‘कल हो ना हो’ का अंतिम दृश्य

Advertiesment
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरूख खान की 2003 की हिट फिल्म ‘‘कल हो ना हो’’ देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू भले ही आ गए हों लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को इसका अंतिम दृश्य कभी नही दिखाया। उनका कहना है कि उनके बच्चों को जो फिल्म दिखाई गई थी उसमें अंतिम दृश्य काट लिया गया था जिसमें उनकी मौत हो जाती है।
निखिल आडवाणी निर्देशित रोमांटिक फिल्म में शाहरूख खान ने अमन माथुर की भूमिका निभाई थी। इसमें वह गंभीर बीमारी का शिकार रहता है।
 
खान ने ट्वीटर पर बताया, ‘‘मैंने कभी भी अपने बच्चों को ‘कल हो ना हो’ का अंतिम दृश्य नहीं दिखाया। करण ने विशेष संपादन किया था जिसमें मेरी मौत से पहले ही फिल्म खत्म हो जाती है।’’(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi