Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान ने क्यों किया घटिया विज्ञापन?

Advertiesment
शाहरुख खान
यह प्रश्न लोगों की जुबां पर है। उनके भी जो शाहरुख खान को बेहद पसंद करते हैं। बच्चों के बीच प्रसिद्ध मैंगो ड्रिंक का विज्ञापन बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख ने किया है। विज्ञापन में जिस तरह के अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है उसे देखते हुए हैरानी होती है कि शाहरुख इस विज्ञापन को करने के लिए राजी कैसे हो गए? क्या पैसों के लिए वे कुछ भी करेंगे।

यह ड्रिंक बच्चों से जुड़ा है। शाहरुख की फैन फालोइंग में बच्चों की संख्या ज्यादा है। वे सुपरस्टार हैं। नाम और दाम दोनों उनकी जेब में है। फिर भला ऐसे विज्ञापनों से अपना नाम उन्होंने जोड़ना कैसे मंजूर कर लिया? क्या शाहरुख ये नहीं जानते कि बच्चे इन शब्दों का मतलब समझे बिना उन्हें दोहराएंगे? खुद शाहरुख के फैन इसका विरोध कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा ने तो साहस के साथ ट्वीट कर सुपरस्टार को लताड़ दिया। विज्ञापन की आलोचना करते हुए उन्होंने वही प्रश्न पूछ लिया जो शाहरुख से पूछा जाना चाहिए। शाहरुख भाई, आपने इस स्क्रिप्ट को मंजूरी कैसे दी? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi