Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरूख की फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग का पहला चरण पूरा

Advertiesment
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरूख खान की आगामी फिल्म ‘रईस’ की शूटिंग का पहला चरण पूरा हो गया है। शाहरूख के घुटने में चोट और मुंबई में बारिश के कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हुई थी। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। इस फिल्म के साथ पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
 
ढोलकिया ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा लग रहा है मानो स्कूल में परीक्षाओं का आखिरी दिन हो। क्रू के सदस्य बीच-बीच में गाने गा रहे हैं। रईस का पहला चरण लगभग पूरा होने को है।’’ 1980 के दशक में गुजरात आधारित यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म एक ऐसे शराब तस्कर की कहानी है, जिसके धंधे को एक सख्त पुलिस अधिकारी ने चौपट कर दिया।
 
एक्सेल और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म वर्ष 2016 में रिलीज होनी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi