Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस वजह से Shahrukh Khan के बेटे Aryan को घर में नहीं है शर्टलेस घूमने की इजाजत

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस वजह से Shahrukh Khan के बेटे Aryan को घर में नहीं है शर्टलेस घूमने की इजाजत
, गुरुवार, 13 मई 2021 (13:46 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। उनका रोमांस करने का अंदाज सबसे अनोखा है जिसकी वजह से आज भी वह लाखों लड़कियों के क्रश बने हुए हैं। वहीं शाहरुख खान एक फैमिली मैन हैं। वह अपने बच्चों के बेहद करीब हैं।

 
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन क्या आपको मालूम है आर्यन को घर पर शर्टलेस घूमने की मनाही है। साल 2017 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था, 'मेरा मानना है कि घर में एक आदमी को अपनी मां, बहन या महिला दोस्तों के सामने शर्टलेस जाने का अधिकार नहीं है। 
 
webdunia
शाहरुख ने कहा, मैं आर्यन से कहता हूं कि वह हर समय घर पर टी-शर्ट पहनकर रहें। अगर आपको अपनी मां, बेटी, बहन या किसी महिला दोस्त को बिना कपड़ो के देखना अजीब लगता है तो आप उनसे कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वह आपके शर्टलेस घूमने को स्वीकार करें। कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहिए जो एक लड़की नहीं कर सकती है।
 
बता दें कि शाहरुख खान के तीन बच्चे आर्यन, अबराम और सुहाना हैं। वह डिजाइनर गौरी के साथ साल 1991 में शादी के बंधन में बंधे थे। आर्यन ने अभी तक फिल्मों में इंट्री नहीं की हैं, लेकिन अपने पोस्ट की वजह से वो सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आर्यन के साथ ही उनकी बहन सुहाना खान भी सोशल मीडिया काफी हिट हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसके बाद से शाहरुख किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। वह जल्द ही फिल्म पठान से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ganapath में Tiger Shroff और Kriti Sanon के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस!