Publish Date: Sat, 19 Sep 2015 (15:38 IST)
Updated Date: Sat, 19 Sep 2015 (15:42 IST)
अभिनेता शाहरूख खान ने अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी मीर ताज मोहम्मद खान की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। अपने माता-पिता के बारे में हमेशा बोलने वाले 49 साल के अभिनेता ने अपने पिता के बारे में अपनी भावनाओं को ट्विटर पर जाहिर किया है।
उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘सालों बीत गये और हमारे घाव पानी बन गये और स्मरण के क्षणों में खुशी की संभावनाओं की कम ही किरण दिखती हैं। 35 साल हो गए अपने पिता को नहीं देखे।’’
शाहरूख खान इस समय हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें वह पांच साल के बाद अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 18 दिसंबर के प्रदर्शित होगी।(भाषा)