Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्विटर पर शाहरूख के फालोअर्स एक करोड़ दस लाख के पार

Advertiesment
Shahrukh Khan
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है। महानायक अमिताभ बच्चन के बाद वह दूसरी ऐसी भारतीय शख्सियत हैं, जिनके फालोअर्स की संख्या ने इस आंकड़े को पार किया है। शाहरूख ने जनवरी 2010 में ट्विटर पर पदार्पण किया था और अब तक उन्होंने 8136 ट्वीट किए हैं। ट्वीटर पर अमिताभ बच्चन के फालोअर्स की संख्या एक करोड़ 28 लाख है।
अन्य भारतीय हस्तियों में आमिर खान के एक करोड़ आठ लाख़, सलमान खान के एक करोड़ दो लाख, दीपिका पादुकोण के 91 लाख 30 हजार, प्रियंका चोपड़ा के 85 लाख 10 हजार, रितिक रोशन के 82 लाख 20 हजार और अक्षय कुमार के 72 लाख 70 हजार फालोअर्स हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi