Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहन श्रेष्ठा संग श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर पिता शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इससे कोई आपत्ति नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohan Shrestha
, गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद अब पिछले कुछ दिनों से शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर और उनके कथित बॉयफ्रेंड फोटोग्राफर रोहन श्रेष्‍ठ की शादी की चर्चा होने लगी है। इसी बीच श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने इस बारे में बातचीत की।

 
बेटी की शादी के बारे में शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में बात की और कहा कि 'उन्हें नहीं मालूम कि इंटरनेट पर कैसी रिपोर्ट्स चल रही हैं। हां, यह जरूर है कि वो अपनी बेटी के साथ खड़े रहेंगे।'
 
webdunia
शक्ति कपूर ने कहा, वो श्रद्धा के हर फैसले में साथ रहेंगे, जो वो लेती हैं। इसमें उनकी शादी भी शामिल है। रोहन श्रेष्ठा ही क्यों? अगर वो आकर उनसे कहती हैं कि उन्होंने किसी को चुन लिया है और उसके साथ सेटल होना चाहती हैं तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।
 
रोहन के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि 'रोहन एक अच्छा लड़का है। वो बचपन से घर आता है। एक्ट्रेस ने उन्हें नहीं बताया कि उसका रोहन से शादी करने का इरादा है। उनके लिए दोनों बचपन के दोस्त हैं। उन्हें नहीं मालूम, अगर दोनों सीरियस हैं।'
 
बता दें कि श्रेष्ठा और कपूर परिवार फ्रेंड्स हैं। शक्ति कपूर ने श्रेष्ठा परिवार को लेकर कहा कि 'वो रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठा को पहले से जानते हैं। वो ना सिर्फ राकेश के साथ कई फोटोशूट्स किए बल्कि हम साथ में डिनर और ड्रिंक्स के लिए जाते रहे हैं। वो उनके अच्छे दोस्त हैं।'
 
गौरतलब है कि रोहन श्रेष्ठा ने वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी थी। वरुण ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'मैं उम्मीद कर रहा हूं तुम भी तैयार हो।' इसके बाद श्रद्धा और रोहन की शादी की अटकले लगाई जाने लगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

-9 डिग्री तापमान पर गुरु रंधावा कश्मीर में कर रहे थे शूटिंग, निकलने लगा नाक से खून