Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छोटे पर्दे पर शकुनि मामा बनेंगे शक्ति कपूर, 'राधाकृष्ण' शो में आएंगे नजर!

हमें फॉलो करें छोटे पर्दे पर शकुनि मामा बनेंगे शक्ति कपूर, 'राधाकृष्ण' शो में आएंगे नजर!
, रविवार, 5 जुलाई 2020 (18:48 IST)
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कई टीवी शोज धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही नए एपिसोड टीवी पर दिखाई देंगे। सभी मेकर्स टीआरपी लिस्ट में खलबली मचाने के लिए अपने शोज में बड़ा उलट-फेर कर रहे हैं।

 
पॉपुलर टीवी शो 'राधाकृष्ण' के मेकर्स भी दर्शकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के अनुसार इस शो में शक्ति कपूर धमाकेदार एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 'राधाकृष्ण' में लॉकडाउन के बाद महाभारत की कहानी का आरंभ हो जाएगा। मेकर्स ने इस ट्रैक को 'कृष्ण अर्जुन गाथा' का नाम दिया है। 
 
webdunia
Photo : Twitter
'महाभारत' की इस कहानी में शक्ति कपूर शकुनी मामा के किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 'राधाकृष्ण' के पहले एपिसोड में ही शक्ति कपूर की एंट्री हो जाएगी। शक्ति शकुनी मामा बनकर अपना फिक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, अब तक भी इस खबर की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
 
शकुनी मामा का किरदार उन अहम रोल्स में से एक है जिनकी वजह से महाभारत के युद्ध की नींव रखी गई थी। ऐसे में शो में शक्ति कपूर के कई शेड्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले वे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं। सीरियल में महाभारत की लड़ाई शुरू होने की वजह से शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे तो वहीं कुछ स्टार्स इस शो से गायब हो जाएंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमिताभ बच्चन के बंगले में लगा 43 साल पुराना पेड़ हुआ धराशायी, बिग बी ने शेयर की यादें