Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'शमशेरा' से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक, देखिए एक्टर का दमदार अवतार

हमें फॉलो करें 'शमशेरा' से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक, देखिए एक्टर का दमदार अवतार
, शनिवार, 18 जून 2022 (16:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'शमशेरा' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'शमशेरा' साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं अब इस फिल्म से रणबीर कपूर का लुक ऑनलाइन लीक हो गया है।

 
सोशल मीडिया पर फिल्म शमशेरा से रणबीर कपूर के लुक का पोस्टर वायरल हो रहा है। पोस्टर में रणबीर एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। रणबीर लंबे बालों में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने हाथ में कोई हथियार पकड़ा हुआ है।
 
इस ‍फिल्म में रणबीर कपूर डकैत का किरदार निभाने वाले हैं। पोस्टर में फिल्म की टैगलाइन लिखी है, 'करम से डकैत, धर्म से आजाद।' ट्विटर यूजर्स #Shamshera हैशटैग के साथ रणबीर के पोस्टर को शेयर कर रहे हैं। 
 
हाल ही में मेकर्स ने शमशेरा का टीजर रिलीज किया था। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी भी दी थी। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज होगी 'भूल भुलैया 2'