Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया के बाद अब श्रद्धा के साथ फिल्म करेंगे शाहरुख

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अब श्रद्धा कपूर की फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही फिल्म डियर जिंदगी में शाहरुख खान कैमियो कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।
 
आलिया के अधेड़ उम्र के प्रेमी बने शाहरूख की भूमिका फिल्म में 30 मिनट की है। शाहरुख अब श्रद्धा की फिल्म में भी कैमियो कर रहे हैं।
 
करण जौहर के बैनर तले बन रही 'ओके जानू' मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'ओ कांधल कनमनी' की रीमेक है। शाद अली निर्देशित इस फिल्म की कहानी युवा प्रेमी के लिव-इन रिलेशनशिप पर है। कहानी में क्लाइमैक्स पर शाहरुख महत्वपूर्ण मोड़ पर दिखाई देंगे।
 
बताया जाता है कि करण से पुरानी दोस्ती के कारण शाहरुख इस रोल के लिए राजी हुए हैं। फिल्म में एआर रहमान का संगीत है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 जुलाई को दो महानायक अमिताभ और रजनीकांत की टक्कर