Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद पति पराग त्यागी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, इमोशनल वीडियो आया सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें shefali jariwala death

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 28 जून 2025 (11:30 IST)
'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाल के अचानक निधन से हर किसी को झटका लगा है। एक्ट्रेस का महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। बीती रात शेफाली की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया। 
 
अस्पताल में डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया। शेफाली के निधन से उनके पति पराग त्यागी और परिवार को गहरा सदमा लगा है। शेफाली को खोने से पराग बुरी तरह टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर पराग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कार से अस्पताल के बाहर आते दिख रहे हैं। 
 
वीडियो में पराग त्यागी कार में बैठे रोते नजर आ रहे हैं। पराग के इस वीडियो को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। वहीं पराग त्यागी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शेफाली जरीवाला के पेट सिंबा के साथ नजर आ रहे हैं।
बता दें कि शेफाली जरीवाला ने पराग त्यागी संग साल 2014 में दूसरी शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं था। बीते दिनों खबर आई थी कि शेफाली एक बच्चा गोद लेने का प्लान कर रही हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला को आते थे मिर्गी के दौरे, मरते-मरते बची थीं एक्ट्रेस