Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज गिल, सलमान खान की फिल्म में आएंगी नजर!

हमें फॉलो करें बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज गिल, सलमान खान की फिल्म में आएंगी नजर!
, गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (17:33 IST)
पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। शो में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया था। बिग बॉस 13 के बाद शहनाज कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं।

 
शहनाज गिल पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' में भी काम कर चुकी हैं। अब खबर है कि शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।
 
इस फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शहनाज को आयुष शर्मा के अपोजिट कास्ट किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'हिंदी विवाद' में कूदे कर्नाटक के नेता, अजय देवगन से बोले- हिंदी न राष्ट्रभाषा थी और न रहेगी...