Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मकर संक्रांति सेलिब्रेट करने कच्छ पहुंचे कार्तिक आर्यन, उड़ाई 'शहजादा' स्पेशल पतंग

हमें फॉलो करें मकर संक्रांति सेलिब्रेट करने कच्छ पहुंचे कार्तिक आर्यन, उड़ाई 'शहजादा' स्पेशल पतंग

WD Entertainment Desk

, रविवार, 15 जनवरी 2023 (12:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'शहजादा' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में शहजादा का ट्रेलर लॉन्च किया था। अब कार्तिक देश के अलग-अलग शहरों में शहजादा का ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं और फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। 

 
कार्तिक आर्यन ने मकर संक्रांति के मौके पर कच्छ के रण में शहजादा का ट्रेलर लॉन्च किया और लाखों फैंस के बीच पतंग भी उड़ाई। सोशल मी‍डिया पर कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो भी शेयर किया है। 
 
इस ‍वीडियो में कार्तिक आर्यन लाखों फैंस के बीच 'शहजादा' लिखी बड़ी सी पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर फैंस के बीच पहुंचकर ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिलने की खुशी सेलिब्रेट की। 
 
इससे पहले कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन के लिए पंजाब पहुंचे थे। यहां उन्होंने फैंस के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट की थी। अब कातिर्क ने गुजरात में पतंग उत्सव को खूब एंजॉय किया। 
 
फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'शहजादा' 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, शाहरुख खान भी रहे मौजूद