Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अजय ने दिया ऐसा गिफ्ट... डर गईं शिल्पा शेट्टी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिल्पा शेट्टी
अजय देवगन भले ही फिल्मों में गंभीर किस्म की भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन असल जीवन में वे काफी हंसी-मजाक किया करते हैं। शूटिंग के दौरान अक्सर वे अपनी शरारतों से सह कलाकारों को डराते रहते हैं। उनका ताजा शिकार बनी हैं शिल्पा शेट्टी।  
अपनी फिल्म 'शिवाय' के प्रमोशन के लिए अजय एक टीवी शो में पहुंचे। इस शो में शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर जज हैं। दोनों के लिए अजय देवगन उपहार लेकर पहुंचे। गीता कपूर तो गिफ्ट पाकर खुश हो गईं, लेकिन शिल्पा शेट्टी डर गईं। 
 
शिल्पा को अजय ने एक बॉक्स दिया। जो नकली कॉकरोचों से भरा था। शिल्पा ने इस उम्मीद के साथ बॉक्स खोला कि कोई बेहतरीन चीज अजय उनके लिए लाए होंगे। बॉक्स खोलते ही शिल्पा बहुत डर गईं। इतने सारे कॉकरोच देख उनकी हवाइयां उड़ गई। यह नजारा देख अजय ठहाका लगाने लगे और शिल्पा को समझ आया कि यह अजय की शरारत है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दंगल के ट्रेलर के लिए आमिर खान ने बनाई योजना