Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, घर आई नन्ही परी

हमें फॉलो करें सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, घर आई नन्ही परी
, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (12:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक बार फिर मां बन गई हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की है।


शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।
 
बता दें कि शादी के 11 साल बाद शिल्पा एक बार फिर मां बनी हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। 21 मई 2012 को शिल्पा के बेटे विहान राज कुंद्रा का जन्म हुआ था।
शिल्पा अक्सर अक्सर अपने बेटे विहान के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब बेटी के आ जाने से वो और भी एक्साइटेड हैं।
 
वर्कफ्रंट पर शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस समय वह दो फिल्मों 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' की शूटिंग कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पवन एंड पूजा' में दीप्ति नवल संग नजर आएंगे महेश मांजरेकर