Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 साल की उम्र में पिता की तरह बिजनेसमैन बने शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान, शुरू किया यह काम

हमें फॉलो करें 10 साल की उम्र में पिता की तरह बिजनेसमैन बने शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान, शुरू किया यह काम
, सोमवार, 29 अगस्त 2022 (11:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह इस समय प्राउड मॉम को लेकर चर्चा में है। शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज 10 साल की उम्र में अपने पिता की तरह बिजनेसमैन बन गए हैं। वियान ने अपना खुद का एक स्टार्टअप बिजनेस स्टार्ट किया है। 

 
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके बेटे के बिजनेस स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी। वियान ने VRKICKS का कस्टमाइज्ड स्नीकर्स बनाना शुरू किया है। वीडियो में शिल्पा ने कस्टमाइज्ड स्नीकर्स भी दिखाए, जिन्हें वियान ने अपनी मां के लिए बनाया है। 
 
इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, मेरे बेटे वियान-राज का पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर, VRKICKS 'कस्टमाइज्ड स्नीकर्स बनाना' छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा प्रोत्साहित करना चाहिए। उद्यम के विचार और अवधारणा से लेकर डिजाइन और यहां तक कि वीडियो तक… यह सब उन्हीं का है। इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने कुछ दान करने का वादा भी‍ किया है।
 
इस वीडियो पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सभी वियान की तारीफ कर रहे हैं। अपने बेटे के इस कदम से शिल्पा शेट्टी भी बहुत खुश हैं। इस बिजनेस से होने वाली आय का कुछ हिस्सा शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन में जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केएल राहुल के जीरो पर आउट होने पर ट्रोल हुईं अथिया शेट्टी, यूजर्स बोले- अब शादी कैंसिल