Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लॉकडाउन में एक्टिंग छोड़ यह काम कर रहीं शिल्पा शिंदे, फैंस हो जाएंगे हैरान

हमें फॉलो करें लॉकडाउन में एक्टिंग छोड़ यह काम कर रहीं शिल्पा शिंदे, फैंस हो जाएंगे हैरान
, रविवार, 30 मई 2021 (17:49 IST)
कोरोनावायरस की वजह से कई लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस महामारी के कारण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के पास भी काम नहीं हैं। वहीं अब टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिदें का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस चौंक गए है।

 
इस वीडियो में शिल्पा शिंदे किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर ड्रिलिंग मशीन से ड्रिल कर रही हैं। इस दौरान शिल्पा ने कुर्ती और जीन्स पहनी है और साथ ही कैप पहनी है। इस वीडियो को शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई, जिसके पास अभी काम नहीं है। वो लोग अपनी फील्ड चेंज कर सकते हैं। समय सब ठीक कर देगा। पॉजिटिव रहें।
 
शिल्पा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि शिल्पा ने शो 'भाबीजी घर पर हैं' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस शो में वह अंगूरी भाभी का किरदार निभाती थीं। शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर भी रह चुकी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एंजियोप्लास्टी के बाद ऐसा हो गया है अनुराग कश्यप का लुक, बेटी आलिया ने शेयर किया वीडियो