Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रद्धा कपूर ने अपने जन्मदिन पर पिता शक्ति से मांगा खास गिफ्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रद्धा कपूर ने अपने जन्मदिन पर पिता शक्ति से मांगा खास गिफ्ट
, बुधवार, 3 मार्च 2021 (16:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना 34वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही हैं। श्रद्धा अपने परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने कजिन प्रियांक शर्मा की वेडिंग अटैंड करने के लिए मालदीव में हैं। 

 
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति ने बताया कि वह शादी और श्रद्धा कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए साथ आए हैं, तो मजा खूब आएगा। वहीं श्रद्धा कपूर ने अपने जन्मदिन पर पिता शक्ति कपूर से खास गिफ्ट मांगा है।
 
यह पूछे जाने पर कि वह अपनी प्यारी बेटी को क्या गिफ्ट देंगें? तो शक्ति कपूर ने कहा कि, ‘श्रद्धा चाहती है कि मैं स्मोकिंग छोड़ दूं। और यही उसके लिए एक बड़ा गिफ्ट होगा।
 
शक्ति कपूर ने कहा कि वह अपने बच्चों को सेटल देखना चाहते हैं लेकिन इन दिनों बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं। तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली श्रद्धा कपूर कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है। आशिकी 2 में उनके काम की काफी सराहना हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल