Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रद्धा कपूर को लेकर फरहान और आदित्य में हुआ झगड़ा!

हमें फॉलो करें श्रद्धा कपूर को लेकर फरहान और आदित्य में हुआ झगड़ा!
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने 'आशिकी 2' नामक हिट फिल्म में साथ काम किया है। इस फिल्म के बनने के दौरान से ही दोनों के बीच रोमांस की खबरें आने लगी थीं। बाद में दोनों अलग हो गए, हालांकि 'ओके जानू' में दोनों ने साथ काम किया। इसी बीच फरहान अख्तर का नाम श्रद्धा से जोड़ा गया। फरहान ने अपनी पत्नी अधूना को तलाक दे दिया और इसके पीछे कुछ लोगों ने श्रद्धा को जिम्मेदार बताया। फरहान और श्रद्धा ने 'रॉक ऑन 2' में साथ काम किया। हाल ही में महेश भट्ट ने अपने बैनर के तीस वर्ष पूरे होने पर पार्टी का आयोजन किया। इसमें आशिकी 2 की टीम श्रद्धा और आदित्य को भी बुलाया गया था। फरहान अख्तर भी वहां मौजूद थे। अचानक फरहान और आदित्य में विवाद हो गया। 
क्यों हुआ विवाद... अगले पेज पर

बताया गया कि श्रद्धा और आदित्य लगातार बात कर रहे थे। हंसी-मजाक चल रही थी। यह फरहान से देखा नहीं गया। उन्होंने आदित्य को फटकार लगा दी। आदित्य भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने भी फरहान को जवाब दे डाले। माहौल गरमा गया। यह देख श्रद्धा बीच में कूदी और उन्होंने दोनों को शांत कराया। इस घटना के बाद फरहान के घर श्रद्धा गईं और उन्होंने अपना पक्ष रखने की कोशिश की। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस... तीन महीनों में 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन