Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रद्धा कपूर जी रही हैं हसीना पार्कर को

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shraddha Kapoor
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म हसीना का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया। वह इस बॉयोपिक में हसीना पार्कर के रोल में हैं। श्रद्धा अपने रोल के बारे में कहती हैं, "एक अभिनेता के तौर पर मैं कई किरदार करती हूं और हर फिल्म के माध्यम से एक अलग यात्रा करती हूं। हर यात्रा की अलग तैयारी है और यह बेहद रोमांचक होता है।"
 
ऐसा पहली बार होगा जब श्रद्धा इस तरह का उग्र किरदार करेंगी। हसीना के रूप में नजर आने के लिए श्रद्धा ने जमकर मेहनत की है। उनके कई रूप होंगे जिसके लिए श्रद्धा हकीकत में हसीना पार्कर को जी रही हैं।  
फिल्म में कम उम्र के लिए, श्रद्धा खुद के 17 साल के होने पर होने वाली चाल को याद कर रही हैं। वह अपने आसपास के लोगों को देखकर भी सीख रही हैं। अधिक उम्र के लोगों के लिए, जब उनका किरदार मां बन जाता है, वह बहुत से गर्भवती महिलाओं के वीडियो देख रही हैं। 
 
श्रद्धा के फोन गैलरी में भी असली हसीना की तस्वीरें भरी पड़ी हैं। श्रद्धा का हसीना के रूप में गंभीर रूप देखकर सभी अचंभे में हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जॉली एलएलबी 3 की घोषणा... कौन लेगा अक्षय की जगह?