Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरकटे प्रेत को भगाने फिर लौटी स्त्री, राजकुमार राव की स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज

हमें फॉलो करें सरकटे प्रेत को भगाने फिर लौटी स्त्री, राजकुमार राव की स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (16:09 IST)
Stree 2 Trailer: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'स्त्री 2' में राजकुमार राव के गांव चंदेरी में एक बार फिर श्रद्धा कपूर की एंट्री हो गई हैं। 
 
'स्त्री' के आखिरी में दिखाया गया था कि श्रद्धा, प्रेत की कटी चोटी लेकर गांव से चली जाती हैं। लेकिन गांव से स्त्री के जाते ही एक नया प्रेत आ गया है। इस प्रेत का नाम है सरकटा। ट्रेलर की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'और चंदेरी पुरान के पन्नों में साफ-साफ लिखा था कि स्त्री के जाते ही वो आएगा। वही जिसने उस वेश्या को मारकर स्त्री बनाया था, जिसे इतिहास सिर्फ एक नाम से जानता है।'
 
इसके बाद शुरु होती है राजकुमार राव की भूतिया गर्लफ्रेंड की तलाश। फाइनली सर्च शुरू होती है राजकुमार राव यानी विक्की की भूतिया गर्लफ्रेंड की। श्रद्धा कपूर सरकटे प्रेत को भगाने के लिए राजकुमार राव और गांववालों की मदद करती हैं। ट्रेलर में हॉरर के साथ कॉमेडी देखने को मिल रही है। 
 
बता दें कि 'स्त्री 2' को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्ममें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बरसात के दिनों का मजेदार चुटकुला : टॉपिक मत चेंज कर