Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जिद पर अड़ी श्रद्धा... छोड़ना चाहती है घर... पापा खिलाफ

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रद्धा कपूर
जुहू में श्रद्धा कपूर अपने पैरेंट्स के साथ रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक नया घर खरीदा जो इस घर के बेहद नजदीक है। इस घर से पत्थर फेंको तो उस घर में जाकर गिरे। श्रद्धा अब अपने माता-पिता का घर छोड़ना चाहती हैं। आखिर उनकी भी प्राइवेट लाइफ है। दोस्त-यार हैं। अपने घर में अपने मुताबिक रहना चाहती हैं, लेकिन पापा शक्ति कपूर इसके खिलाफ हैं। बाप-बेटी आमने-सामने हो गए। 
क्या कहना है शक्ति का... अगले पेज पर

शक्ति की श्रद्धा बेहद लाड़ली हैं। पिछले दिनों वे इस बात से खफा हो गए थे कि श्रद्धा लगातार दिन-रात बस काम ही काम कर रही है। आराम करने की फुर्सत नहीं है। इसलिए शक्ति ने एक फैमिली ट्रिप प्लान किया और श्रद्धा सहित पूरे परिवार को लेकर कुछ दिनों के लिए मुंबई से बाहर चले गए। शक्ति का कहना है कि श्रद्धा उनके साथ ही रहना चाहिए। जो भी प्राइवेसी चाहिए वे देने के लिए तैयार हैं। उनके मानना है कि श्रद्धा की जो देखभाल यहां हो सकती है वो वहां नहीं हो सकती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर चली बात... करीना कपूर बनने वाली हैं मां!