Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- यकीन करना बहुत मुश्किल

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- यकीन करना बहुत मुश्किल
, शुक्रवार, 19 जून 2020 (16:16 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर सुनकर बॉलीवुड के कई सितारे सदमे में आ गए हैं।  सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लगातार पोस्ट साझा करते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत के साथ सुपरहिट फिल्म ‘छिछोरे’ में काम करने वालीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी सुशांत को लेकर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

 
श्रद्धा कपूर ने अपनी और सुशांत की तस्वीर शेयर करते हुए दिल को छू लेने वाला एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। श्रद्धा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, 'जो कुछ भी हुआ है उसे स्वीकार करने की बहुत कोशिश कर रही हूं। इस पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो रहा है। सुशांत… सबसे प्यारे सुष… बहुत विनम्र, बुद्धिमान, जीवन को लेकर जिज्ञासु, हर चीज और हर जगह पर सुंदरता देखने वाले, अपनी ही धुन पर नाचते वाले।'
 
श्रद्धा ने आगे लिखा 'मैं हमेशा सुशांत को सेट पर देखने के लिए उत्सुक रहती थीं। बस यही सोचती थीं कि हम दोनों अब आगे क्या दिलचस्प बातचीत करेंगे। जो लोगों की चिंता करते थे और उन्हें खुश देखना चाहते थे। एक शानदार को-एक्टर होने के साथ सुशांत अपने दिल और आत्मा को अपने काम में लगाता था और वह एक अद्भुत इंसान था।’
 
वह लोगों की परवाह करता था और उन्हें खुश देखना चाहता था। उसकी मुस्कान, कॉसमॉस के बारे में हमारी की गई बातचीत, अलग-अलग दर्शन, जिन क्षणों को हमने एक साथ बिताया, वे रोमांच से भरे हुए थे। सुशांत प्रकृति से बहुत प्यार करता था। उन्होंने लेंस के माध्यम से चीजों को देखा और अपने आसपास के सभी लोगों के साथ साझा करना चाहा। मुझे तुम्हारी याद आ रही है। सबसे प्यारे सुष। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' में वो श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। दोनों के अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया था। वहीं सुशांत ने लॉकडाउन से पहले फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग कर ली थी। ये फिल्म लॉकडाउन की वजह से रिलीज नहीं हो पाई थी। अब फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म की रिलीज की खबर है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पुलिस ने 11 घंटे की पूछताछ, खुले कई राज!