Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रेयस तलपड़े ने 'गोलमाल 5' को लेकर अपडेट, बोले- हम भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें golmaal 5

WD Entertainment Desk

, रविवार, 21 मई 2023 (11:42 IST)
Golmaal 5: रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस फ्रेंचाइजी की 4 फिल्मों रिलीज हो चुकी हैं। फैंस 'गोलमाल 5' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित 'गोलमाल 5' पर काम शुरू कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी होते ही 'गोलमाल 5' की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। 
 
वहीं अब 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर श्रेयस तलपड़े ने गोलमाल 5 को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि ये फिल्म जल्द बनेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म गोलमाल 5 की कहानी सिर्फ निर्देशक रोहिट शेट्टी को ही पता है।
 
webdunia
श्रेयस तलपड़े ने कहा कि जैसे फैंस को फिल्म गोलमाल 5 की रिलीज का इंतजार है, वैसे उन्हें भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो सिर्फ फैंस ही नहीं, हम भी 'गोलमाल 5' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोरोना के आने से ठीक पहले, रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने घोषणा की थी कि हम गोलमाल के अगली पार्ट पर काम करेंगे। 
 
उन्होंने कहा, हालांकि दुर्भाग्य से कोविड आया और फिर चीजें बदल गईं। ईमानदारी से कहूं, तो हमें पता नहीं है कि इसकी कहानी क्या होगी। इसकी जानकारी सिर्फ रोहित को है। इसलिए एक बार जब वो हमें फोन करके बताएंगे, तो हम इसके बारे में और बात कर पाएंगे। लेकिन हां, फैंस की तरह हमें भी 'गोलमाल 5' का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन मुझे यकीन है कि यह फिल्म जल्द बनेगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर