Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रिया सरन की शादी की तारीख हुई तय

हमें फॉलो करें श्रिया सरन की शादी की तारीख हुई तय
श्रिया सरन के बारे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वे शादी करने वाली हैं। इस खबर पर श्रिया काफी भड़क गई थीं। उनकी मां ने भी खंडन किया था, लेकिन एक बार फिर खबरें आ रही हैं कि वे मार्च में शादी करने जा रही
हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार तारीख तय हो गई है। श्रिया उदयपुर में शादी करने वाली हैं। होटल बुक हो चुके हैं। तीन चलने वाली शादी की तारीख है 17, 18 और 19 मार्च। 

webdunia

 
दृश्यम में अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने वाली श्रिया आंद्रेई कोस्चिव से विवाह करने जा रही है जिसके साथ उनका रोमांस लंबे समय से चल रहा है। 
 
यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी जिसमें संगीत और मेहंदी के कार्यक्रम भी होंगे। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और परि‍चितों तथा नजदीकियों को खबर दी जा चुकी हैं। 
 
कुछ दिनों पहले श्रिया रशिया भी गई थी, आंद्रेई के पैरेंट्स से मुलाकात करने के लिए। तबसे ये खबरें चल रही हैं। फिलहाल श्रिया ने चुप्पी साध रखी है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टल गई सलमान खान और ऐश्वर्या राय की टक्कर