Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टीवी एक्ट्रेस श्रुति कंवर बनीं मां, शादी के 8 महीने बाद बेटे को दिया जन्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें TV actress became mother

WD Entertainment Desk

, रविवार, 23 मार्च 2025 (13:17 IST)
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रुति कंवर के घर किलकारियां गूंज गई है। क्राइम पेट्रोल और पवित्र रिश्ता जैसे शोज में काम कर चुकीं श्रुति मां बन गई हैं। साल 2024 में शादी रचाने वाली एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। वह एक बेटे की मां बनी हैं। 
 
श्रुति कंवर ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस संग शेयर की है। एक्ट्रेस शादी के आठ महीने बाद मां बनी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। 
 
श्रुति ने लिखा, 'हमारे दिलों में खुशियां हैं, प्यार है। क्योंकि हमारे घर नन्हा मेहमान जो आया है। हमारा बेटा। जिसका हम इस दुनिया में आपका स्वागत है अशर।' 
 
श्रुति कंवर ने 12 जुलाई 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अनिंद्य चक्रवर्ती संग शादी रचाई थी। फरवरी 2025 में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थीं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहली पत्नी से तलाक के बाद देवदास बन गए थे आमिर खान, रोज पी जाते थे एक बोतल शराब