Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी का कूल अंदाज, मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट

हमें फॉलो करें गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी का कूल अंदाज, मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट
सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' से बॉलीवुड डेब्य किया था। फिल्म में उन्होंने एमसी शेर का किरदार निभाया था, जिसे सभी ने पसंद किया था।
webdunia
सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में मेन्स एक्सपी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में सिद्धांत बेहद ही आकर्षक लग रहे हैं।
webdunia
तस्वीरों में सिद्धांत का कूल लुक नजर आ रहा है।
webdunia
सिद्धांत ने मैगजीन से बात करते हुए बताया कि वे उसी स्पीड को बनाए रखना चाहते हैं, जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हमेशा से 'हीरो' बनने का सपना देखा था और आज भी उनका उसी पर फोकस है।
webdunia
सिद्धांत पिछले दिनों हॉलीवुड फिल्म मैन इन ब्लैक के हिंदी वर्जन के लिए क्रिस हेम्सवर्थ की आवाज बनने को लेकर चर्चा में थे। सिद्धांत ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था।
webdunia
सिद्धांत चतुर्वेदी इस साल बड़े पर्दे पर नजर नहीं आएंगे। इस साल सिद्धांत 'चक दे इंडिया' फेम डायरेक्टर शिमित अमीन की फिल्म में नजर आने वाले थे। खबरों की मानें तो सिद्धांत को इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई जिसके चलते उन्होंने फिल्म से अपने हाथ खींच लिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्रयान 2 पर बॉलीवुड को गर्व, ट्वीट कर बढ़ाया इसरो वैज्ञा‍निकों का हौसला