Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन
, शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (17:59 IST)
बॉलीवुड सितारों के लिए यह साल बेहद खराब साबित हो रहा है। साल की शुरुआत से ही लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही है। अब खबर आई है कि मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है।

 
आदित्य का निधन सिर्फ 35 साल की उम्र में हो गया। खबरों के अनुसार आदित्य पिछले काफी समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। इसी के चलते कुछ दिनों से वह अस्पताल में भी भर्ती थे। किडनी फेल होने से आदित्य ने का निधन हो गया।
 
आदित्य ने भी अपनी मां के कदमों पर चलकर ही अपना करियर चुना था। वह कई भक्ति गीतों को अपनी जादुई आवाज से सजा चुके हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर भी थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अब भक्ति गीतों पर भी अपना ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं। 
 
आदित्य का नाम देश के सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। अनुराधा पौडवाल की बात करें तो उन्होंने चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत आवाज का जादू चलाया। 90 के दशक में जब वह अपने करियर में एक ऊंचे पड़ाव पर थीं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रोड्यूसर बनकर कमबैक करने जा रहीं करिश्मा कपूर!