Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सबसे पहले सिंघम 3 बनेगी और वो भी अजय देवगन के साथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें सबसे पहले सिंघम 3 बनेगी और वो भी अजय देवगन के साथ
रोहित शेट्टी की दो सीरिज गोलमाल और सिंघम बेहद लोकप्रिय है। ये दोनों सीरिज वे अपने दोस्त अजय देवगन के साथ बनाना पसंद करते हैं। 2017 में गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म प्रदर्शित हुई थी और अब इंतजार है सिंघम 3 का। सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी। चार वर्ष होने को आए और अब दर्शकों को तीसरी फिल्म का इंतजार है। 
 
सूत्रों के अनुसार रोहित शेट्टी इन दिनों 'सिम्बा' नामक फिल्म में व्यस्त हैं। इसके बाद वे सिंघम 3 पर काम शुरू करेंगे। रोहित ने कह दिया है कि पहले सिंघम 3 बनेगी इसके बाद दूसरी फिल्में। वे खुद जानते हैं कि सभी बेसब्री से सिंघम 3 का इंतजार है। 
 
बीच में अफवाह उड़ी थी कि सिंघम 3 में सनी देओल लीड रोल निभाएंगे। इस पर रोहित शेट्टी ने स्पष्ट किया कि वे अजय देवगन को ही लेकर फिल्म बनाएंगे और किसी अन्य अभिनेता के साथ उनका सिंघम 3 बनाने का इरादा नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सात दिन में दो बड़ी फिल्में, खान्स को कड़ी टक्कर देने का इरादा