Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

यमुना नदी में मिली सोशल मीडिया फेम हिमांशी की लाश, पुलिस कर रही जांच

Advertiesment
हमें फॉलो करें Social Media Fame
, रविवार, 27 जून 2021 (10:11 IST)
दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास यमुना नदी में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। युवती की पहचान सोशल मीडिया फेम हिमांशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशी 24 जून की रात से ही लापता थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

 
शिकायत में बताया गया था की हिमांशी संतनगर, बुराड़ी स्थित अपने घर से सुबह निकली थीं। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं। उनका फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु किए। कुछ सीसीटीवी फुटेज में हिमांशी सिग्नेचर ब्रिज की तरफ जाती हुई नजर आ रहीं हैं।
 
पुलिस हिमांशी को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी कि दो दिन बाद ही यमुना नदी में उनका शव मिला। खबरों के अनुसार शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हिमांशी ने 24 जून को दोपहर करीब 3 बजे यमुना में छलांग लगाई। इसके बाद शनिवार को उनका शव कश्मीरी गेट के पास मिला।
 
पुलिस का कहना है कि हिमांशी के शरीर पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल उनकी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

last time I love you कब बोला था : घंटों तक हंसेंगे यह चुटकुला पढ़ लिया तो...