Publish Date: Thu, 19 Feb 2015 (15:25 IST)
Updated Date: Thu, 19 Feb 2015 (15:47 IST)
सोनाक्षी सिन्हा अपने स्टाइल सेंस के कारण अक्सर आलोचना का शिकार बनती हैं। हालांकि वे अक्सर कहती हैं कि इन बातों को वे गंभीरता से नहीं लेती, लेकिन हाल ही में उनके द्वारा किया गया मेकओवर उन्हें सेक्सी बनाता है। (सभी चित्र : गिरीश श्रीवास्तव)
फोस्टर ग्रांट आई-विअर ने सोनाक्षी को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। इसके इवेंट पर सोनाक्षी मौजूद थी। मिंट ग्रीन ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने अपना हेअर स्टाइल भी चेंज कर लिया है और यह परिवर्तन सभी को पसंद आया है।
लगता है कि सोनाक्षी ने भी ठान लिया है कि अब उनके स्टाइल सेंस को लेकर कोई आवाज न उठाए। उनके मेकओवर ने उन्हें सेक्सी बना दिया है और अपने आलोचकों को सोनाक्षी ने फिलहाल 'खामोश' कर दिया है।