Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई!
सोनाक्षी सिन्हा का नाम लगातार बंटी सचदेवा से जुड़ता रहा है। दोनों में ब्रेकअप हो गया था, लेकिन हाल ही में वे एक पार्टी में इस तरह से मिले मानो कुछ हुआ ही नहीं। इससे फिर दोनों के एक होने के संकेत मिले। सोनाक्षी के बारे में एक अखबार ने प्रकाशित किया है कि उन्होंने बंटी सचदेवा से सगाई कर ली है और जल्दी ही दोनों शादी करने वाले हैं। सोनाक्षी के कानों तक जब यह बात पहुंची तो वे तुरंत हरकत में आईं। उन्होंने ट्वीट किया कि ये सारी बातें झूठी हैं। उन्होंने अखबार को इस तरह की बातों को बंद करने की हिदायत भी दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पद्मावती...रणवीर आउट... शाहरुख इन!