Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माता-पिता से बगावत... सोनाक्षी फिर बंटी के पास!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता को कभी उनकी बेटी का बंटी सचदेव से मिलना-जुलना पसंद नहीं आया। इसके दो कारण हैं। एक तो बंटी तलाकशुदा हैं और दूसरा वे उम्र में सोनाक्षी से काफी बड़े हैं। माता-पिता की बात मानते हुए सोनाक्षी ने बंटी से अपने आपको अलग कर लिया, लेकिन वे बंटी को भूला नहीं पाई।
खबर है कि एक बार फिर वे बंटी के पास लौट गई हैं। हाल ही में एक पार्टी में सोनाक्षी को बंटी के साथ देखा गया। एक फोटो भी सामने आया है जिसमें सोनाक्षी, बंटी और बंटी का भांजा नजर आ रहे हैं। बंटी का भांजा है सलमान के भाई सोहेल खान का बेटा। सोहेल की पत्नी सीमा, बंटी की बहन हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक यह पार्टी पूरी रात चली और सोनाक्षी-बंटी पूरी रात धमाल मचाते रहे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोनाक्षी और बंटी के बीच फिर संबंध मधुर बन गए हैं। 
 
बंटी ने कई मशहूर क्रिकेटर के साथ बतौर मैनेजर काम किया है। सोनाक्षी के बाद उनका नाम सुष्मिता सेन और नेहा धूपिया जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। हालांकि वे कभी इस मामले में गंभीर नहीं रहे हैं। 
 
दूसरी ओर सोनाक्षी ने अपने करियर पर ध्यान दिया है, लेकिन एक बार फिर उनकी लाइफ में बंटी की एंट्री होने के दावे किए जा रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुल्तान का बॉक्स ऑफिस पर 15 वां दिन