Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'डबल एक्सएल' सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें sonakshi sinha

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (17:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डबल एक्सएल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में ज़हीर इकबाल और महत रघुवेन्द्र भी मुख्य भूमिका में है। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं पर आधारित है। 

 
एक महिला जो उत्तर प्रदेश से है और दूसरी जो अर्बन न्यू दिल्ली से हैं और वे एक ऐसे समाज से हैं जहां उन्हें अक्सर एक महिला के रूप में उनकी साइज के साथ सुंदरता या आकर्षण के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा इस फिल्म को प्रस्तुत किया जा रहा है।
 
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। इस पोस्टर में सोनाक्षी का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। 
 
इस पोस्टर के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि 'डबल एक्सएल' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर ने लोगों के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
 
इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है। डबल एक्सएल 04 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Godfather, Movie Review गॉडफादर फिल्म समीक्षा: फिल्म पर भारी चिरंजीवी का स्टारडम