फिल्म मैगजीन सिनेब्लिट्ज़ के इस माह के मुखपृष्ठ पर सोनाक्षी सिन्हा एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका लुक बोल्ड और स्टाइलिश है। मैगज़ीन के भीतरी पृष्ठों में भी सोनाक्षी का क्लासी लुक नजर आ रहा है। 'अकीरा' और 'फोर्स 2' की शूटिंग में व्यस्त सोनाक्षी का यह लुक उनके फैंस को जरूर पसंद आएगा।