Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नूर का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Advertiesment
हमें फॉलो करें नूर का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन निराश कर दिया। फिल्म की ओपनिंग बेहद खराब रही और लगा कि दर्शकों की रूचि इस फिल्म में बिलकुल भी नहीं है। 
 
भारत में लगभग 1450 स्क्रीन्स में इस फिल्म को रिलीज किया गया और पहले दिन का कलेक्शन महज 1.54 करोड़ रुपये रहा। गिने-चुने दर्शक ही इस फिल्म को देखने पहुंचे। कुछ जगह तो दर्शकों के अभाव में शो रद्द करने की खबर भी आई है। 
फिल्म की इतनी खराब ओपनिंग ने संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद करना बेकार है। किसी तरह यह फिल्म एक सप्ताह भी पूरा कर ले तो बड़ी बात है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह करारा झटका है। उनकी फिल्में लगातार असफल हो रही हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोलमाल अगेन के लिए रास्ता साफ... 2.0 आगे बढ़ी